Press "Enter" to skip to content

पोहरी रोड़ स्थित होटल पर पुलिस की रेड संदिग्ध अवस्था में मिले युवक-युवती / Shivpuri News

शिवपुरी के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत पोहरी रोड़ रेलवे स्टेशन के पास एक होटल पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखवीर की सूचना पर छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया । जहाँ होटल में कई युवक युवती संदिग्ध अवस्था मे मिले, जिन्हें सिटी कोतवाली पुलिस अपने साथ थाने ले लाई। वही होटल संचालक के वयानो के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। बताना होगा कि सिटी कोतवाली थाना प्रभारी को मुखविर द्वारा सूचना मिली थी कि तथाकथित होटल पर युवक-युवतियों से पैसे लेकर होटल का रूम किराए पर दिया जाता है जहां होटल में अवैध कार्य को करवाया जाता है सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने होटल पर छापा मार कार्यवाही की जहां मौके से होटल में संदिग्ध अवस्था में युवक युवती मिले जिन्हें पूछताछ के लिए होटल मालिक के साथ सिटी कोतवाली थाने लाया गया है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!