Press "Enter" to skip to content

नेकी: फतेहपुर में रास्ता भूल खोया 6 साल का बच्चा, डायल 100 ने मिलवाया / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर तिराहे पर बीती रात एक 6 साल का बच्चा बिलखता मिला, जिसकी सूचना तत्काल मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 100 को दी। मौके पर पहुँची डायल 100 FRV 7 पर तैनात आरक्षक रविकांत शर्मा और पायलट समर खान ने पहले रोते बिलखते बच्चे को चुप कराया ,इसके बाद जब मासूम से जानकारी जुटाई तो बच्चे ने बताया कि वह सतनबाडा का रहने वाला है। और अपने मम्मी पापा के साथ शादी में आया है।

जिसके बाद आरक्षक रविकांत ओर पायलट समर खान ने आसपास हो रही शादी समारोह को तलाशा, जिसके बाद आखिरकार कुछ देर बाद बच्चे के परिजन उन्हें मिल गए, बच्चे को सुरक्षित सौंप दिया गया। इस दौरान बच्चे के माता पिता ने डायल 100 सेवा को सराहा, और तैनात स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!