Press "Enter" to skip to content

यूरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, व्यापारी व वाहन मालिक पर केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। यूरिया की किल्लत के बीच प्रशासन ने करैरा में 200 बोरिया खाद का अवैध परिवहन कर दतिया ले जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। एसएडीओ की रिपोर्ट पर ट्रैक्टर मालिक व व्यापारी के खिलाफ करैरा थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वायएस यादव ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी की सूचना पर 9 दिसंबर को नायब तहसीलदार के संग मुंगावली रोड करैरा पहुंचे।

रात 10 बजे ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 32 एबी 0370 आता दिखा। ट्रैक्टर मालिक सुरेश सिंह बुंदेला निवासी छोटी बड़ौनी जिला दतिया ट्रॉली में 200 बोरी उत्तर ब्रांड यूरिया की अवैध परिवहन करके ले जा रहा था। ट्रैक्टर मालिक ने बताया कि वह यह यूरिया राइन मार्केट करैरा स्थित फर्म रामसेवक-सीताराम गेंडा करैरा प्रोपराइटर शालिकराम गेंडा करैरा के यहां से दतिया ले जा रहा था। एसएडीओ ने व्यापारी शालिकराम गेंडा को नोटिस देकर जवाब मांगा है। लेकिन व्यापारी की तरफ से जवाब नहीं आया है। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक सुरेश सिंह बुंदेला और व्यापारी शालिकराम गेंडा के खिलाफ उर्वरक अधिनियम 1985 की धारा 7 एवं धारा 3/7 ईसी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!