Press "Enter" to skip to content

विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में एवं गुणवत्तापूर्ण हों : जिला पंचायत सीईओ / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला पंचायत सीईओ एच.पी.वर्मा व ईई आरईएस राजीव पाण्डे द्वारा गतदिवस जनपद पंचायत कोलारस अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पडोरा सड़क, सेसई सड़क, गौराटीला आदि का भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

जिला पंचायत के सीईओ एच.पी.वर्मा द्वारा ओडीएफ प्लस ग्राम निवोदा, टामकि का भ्रमण कर सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने तलाब जीर्णाेद्धार, मछली पालन आदि के लिए चिन्हित स्थान, कार्य व गौशाला निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड के बारे में ग्रामवासियों को जागरूक कर सौ प्रतिशत सभी को टीका लगवाने व आयुष्मान कार्ड बनवाने की भी अपील की।
इस मौके पर जनपद पंचायत के सीईओ आफीसर सिंह गुर्जर, सहायक यंत्री आर.के.शर्मा, वीसी एसबीएम मेहरवान यादव, उपयंत्री अशोक जैन, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक सहित समस्त अमला मौजूद रहा।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!