, ,

महिला ने ससुरालियों पर लगाया पति की हत्या का आरोप,थाने में नहीं हुई सुनवाई एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के नरवर कस्बे की एक महिला गायत्री कुशवाह निवासी वार्ड क्रमांक 3 ने मंगलवार को शिवपुरी एसपी ऑफिस में आवेदन देकर ससुरालियों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि 2 माह पहले बंटवारे को लेकर हुए विवाद में ससुर देवीसिंह सास मुन्नी देवर बंटी और देवरानी सीमा कुशवाह ने मिलकर उसके पति की बेरहमी से मारपीट कर फांसी के फंदे पर लटका कर उसकी हत्या कर दी। अब ससुरालीजन उसे और उसके तीन बच्चों को प्रताड़ित कर घर से निकालने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने बताया कि उसने इसकी शिकायत नरवर थाने में दर्ज कराई लेकिन वहां पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद उसने आज शिवपुरी एसपी ऑफिस में आवेदन देकर ससुरालियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने महिला को जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।