Press "Enter" to skip to content

भदेरा से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की बिना बताए घर से गायब, पुलिस ने किया अपहरण का मामला दर्ज / Shivpuri News

बैराड़। खबर बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम भदेरा से आ रही है। जहां मंगलवार 7 दिसंबर को एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की बिना बताए घर से गुम हो गई जिसे परिजनों ने हर संभव जगह तलाश किया लेकिन नाबलिग लड़की का कोई सुराग नहीं लग सका जिसकी सूचना परिजनों ने गुरुवार को बैराड़ थाना पहुचकर दी है जहां पुलिस ने परिजनों की सूचना पर अपहरण का मामला दर्ज कर नाबालिग लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

लड़की की मां ने थाने पहुचकर बताया कि मंगलवार को वह मजदूरी करने मील पर गई थी घर पर बच्ची और दो छोटे बच्चे थे जब शाम को घर लौट कर आई तो मेरी लड़की घर पर नहीं मिली, 2 दिनों से आसपास और रिश्तेदारी सब जगह तलाश किया लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मां की रिपोर्ट पर से 363 अपहरण का मामला दर्ज कर नाबालिक लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!