शिवपुरी: खबर तेंदुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बेहरौद गांव से है जहां सेल्समैन की प्रताड़ना और पुलिस कार्रवाई के भय से एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है,जहां युवक की हालत नाजुक बनी हुई है फिलहाल युवक का अस्पताल में उपचार जारी है।
युवक के चाचा रामकिशन रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका भतीजा धर्मेन्द्र रावत तीन-चार दिन पहले राशन लेने कंट्रोल की दुकान पर गया था जहां सेल्समैन धर्मपुरी गोस्वामी ने राशन मांगने पर उसके भतीजे धर्मेन्द्र रावत की अपने भांजे उदय गोस्वामी के साथ मिलकर मारपीट कर दी उसके बाद सेल्समैन ने तेंदुआ थाने में उसके भतीजे के खिलाफ राशन लूटने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। रामकिशन रावत ने बताया कि सेल्समैन की प्रताड़ना और पुलिस कार्यवाही के भय से भतीजे ने मंगलवार की सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

सेल्समैन की प्रताड़ना एवं पुलिस कार्रवाई के भय से युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने सरकुला डेम का निरीक्षण बोलें- पोहरी क्षेत्र के विकास में अहम होगा सरकुला डेम / Shivpuri News
- महाशिवरात्रि से पूर्व अग्रवाल समाज ने रचाया शिव-पार्वती का विवाह उत्सव, हल्दी-मेहंदी की रही धूम / Shivpuri News
- कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ ने पोहरी में सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट पास बाइक जब्त, लूट की अफवाह: फाइनेंस कंपनी ने बकाया किस्तों पर की कार्रवाई, एक युवक भी ले जाया गया / Shivpuri News
- पिछोर में 20 करोड़ की जल परियोजना अधूरी: 4 साल से पानी को तरसे लोग, कलेक्टर से शिकायत, भ्रष्टाचार के आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

- शादी का झांसा देकर महिला को इंदौर ले जाकर किया दुष्कर्म, कोतवाली पुलिस ने आरोपी फैजान उद्दीन को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

Be First to Comment