शिवपुरी। खबर भौंती थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां पारिवारिक विवाद के चलते देवर ने अपनी भाभी व भतीजे पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भिजवाया। वहीं मौके से आरोपित फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार मंजूलता भार्गव (45) वर्ष का देवर राजू भार्गव घर के बाहर निर्माण कार्य करा रहा था। इस निर्माण कार्य को लेकर मंजूलता ने आपत्ति जताई। जिस पर देवर राजू भार्गव गाली-गलौंज करने लगा और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान राजू भार्गव व उसका बेटा राधाशरण भार्गव धारदार हथियार लेकर आए और मंजूलता व भांजे गिर्राज भार्गव पर हमला बोल दिया। घटना में मंजूलता की मौके पर मौत हो गई जबकि गिर्राज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मोहल्ले के रहवासियों ने पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन गिर्राज की िस्थति गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। वहीं मृतिका मंजूलता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद से राजू भार्गव व उसका बेटा मौके से फरार हो गए।






Be First to Comment