शिवपुरी। मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी द्वारा 12 सांसदों के निलंबन के विरोध एवं किसान आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन देने से पूर्व सभी कांग्रेसी जिला पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कार्यालय राजेश्वरी रोड पर एकत्रित हुए और 1 किलोमीटर का पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।। ज्ञापन में बताया कि राज्यसभा से जिन 12 सांसदों का निलंबन किया गया है उन्हें बहाल किया जाए, वहीं किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवार को 1-1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। ज्ञापन सौंपते समय जिलाध्यक्ष श्रवणलाल धाकड़, नरेंद्र जैन भोला, जीतेंद्र धाकड़, मालती कुशवाह, संजय शर्मा, शहजाद खान, कपिल जैन, वीरेंद्र कुशवाह, नासिर खान, शिवानी राठौर आदि मौजूद थे।

सांसदों के निलंबन के विरोध एवं किसान आंदोनल के समर्थन में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- बदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri Newsबदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri News

- हथियार की नोक पर अपहरण, 2 घंटे में पुलिस ने युवक को छुड़ाया, 5 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- 3 लाख की चोरी के बाद भी FIR नहीं, आरोपी ने पंचायत में कबूला जुर्म / Shivpuri News
- हाईकोर्ट आदेश के बाद भी नहीं मिली नौकरी, 25 साल से दर-दर भटक रहा कर्मचारी / Shivpuri News
- पिता-सौतेली मां पर मारपीट व शादी रोकने का आरोप, युवती ने जनसुनवाई में लगाई गुहार / Shivpuri News




Be First to Comment