शिवपुरी। शिवपुरी जिले के एक दिवसीय दौरे पर आई मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को स्वसहायता समूह तुलसी मैया की सदस्यों ने घेर लिया। उक्त महिलाएं बदरवास के ग्राम सुमैला में कृष्ण माधव गौशाला में गौ-वंश की देखभाल करती है, लेकिन गौवंश को चारा उपलब्ध न हो पाने के कारण आए दिन उनकी मौत हो रही है वहीं गौ-वंश की देखवाल करने वाली स्वसहायता समूह की महिलाओं को दी जाने वाली सहायता राशि भी नहीं मिली। इसी को लेकर मंगलवार को वह कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में अपनी समस्या लेकर आईं थी लेकिन पंचायत चुनाव की आचार संहिता के कारण जनसुनवाई आयोजित नहीं हुई लेकिन मंत्री राजे यहां आ गई और महिलाओं ने समस्या को उनके सामने रखा। जिस पर मंत्री ने उनकी समस्या को सुना और जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया।
स्व सहायता समूह तुलसी मैया की अध्यक्ष संध्या कुशवाह, सचिव सीमा ओझा, रामश्री कुशवाह, लक्ष्मी कुशवाह, मालती कुशवाह, हरगोबाई, घासीराम पाल, गुड्डी ने मंत्री राजे को बताया कि हमारे द्वारा गौशाला में रहने वाली गायों की देखभाल की जाती है, लेकिन शासन द्वारा गायों के लिए घास, भूसा आदि की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। भूख से गाय मर रही है। अगर जल्द ही गायों के लिए भूसे की व्यवस्था नहीं की गई तो गौ-शाला में पल रहे करीब एक सैकड़ा गौ-वंश की मौत हो जाएगी। मंत्री सिंधिया को स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि आज तक उन्हें गायों की देखरेख के लिए जो राशि शासन द्वारा दी जाती है वह भी तक नहीं मिली है। इसलिए सबसे पहले मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था करें साथ ही हमारी राशि का भी भुगतान करवाएं। मामले को लेकर मंत्री राजे ने जल्द ही कार्रवाई की बात स्वसहायता समूह की महिलाओं से कही।






Be First to Comment