शिवपुरी। मंगलवार को कलेक्ट्रेट अपनी शिकायत लेकर आई महिला तोफा वेवा रमेश जाटव ने बताया कि वह ग्राम नौगांव तिघरा थाना छर्च तहसील पोहरी की रहने वाली है। उसका क्योस्क बैंक खाता है। महिला ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके पति का देहांत हो गया था। जिसकी प्रशासन की तरफ से 2 लाख रुपए आए थे परंतु कुछ दिन पूर्व ग्राम पंचायत खरवाया के सहायक सेकेट्री अनिल धाकड़ उसके घर आया और बोला कि अधिकारी बुला रहे हैं छर्च चलो। सेकेट्री के कहने पर वह उसके साथ चली गई। यहां अनिल उसे क्योस्क सेंटर लेकर पहुंचा और उससे अंगूठा लगवा लिया। इसके बाद सेकेट्री ने उसे 10 हजार रुपए दे दिए और अन्य रुपए उसे धाेखे में रखकर निकाल लिए। मामले को लेकर महिला ने सेकेट्री पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया और अधिकारियों से मामले में कार्रवाई कर उसे रुपए वापस दिलाए जाने की मांग की है।

लालची सेकेट्री, वेवा महिला को धोखे में रखकर निकाल लिए 2 लाख / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- बदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri Newsबदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri News

- हथियार की नोक पर अपहरण, 2 घंटे में पुलिस ने युवक को छुड़ाया, 5 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- 3 लाख की चोरी के बाद भी FIR नहीं, आरोपी ने पंचायत में कबूला जुर्म / Shivpuri News
- हाईकोर्ट आदेश के बाद भी नहीं मिली नौकरी, 25 साल से दर-दर भटक रहा कर्मचारी / Shivpuri News
- पिता-सौतेली मां पर मारपीट व शादी रोकने का आरोप, युवती ने जनसुनवाई में लगाई गुहार / Shivpuri News




Be First to Comment