Press "Enter" to skip to content

छोटे बेटे के यहां रहने गई मां, उधर चोर ले गए सोना-चांदी, नकदी सहित 2 लाख का माल / Shivpuri News

शिवपुरी। बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत कचनपुरा में रहने वाली एक वृद्ध महिला के घर को चोरों ने निशाना बना दिया। महिला अपने छोटे बेटे के यहां अशोकनगर रहने चली गई। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और सोना-चांदी, नकदी सहित करीब 2 लाख रुपए का सामान चुराकर ले गए। जब घटना का पता महिला को चला तो वह बामौरकला आई और मामले की जानकारी पुलिस को देकर केस दर्ज करवाया।

महिला इंद्रा पत्नी स्व. श्रीराम शेष 62 वर्ष निवासी कचनपुरा बामौरकला ने शिकायत में बताया कि 2 दिसंबर को सुबह 8:30 बजे वह अपने घर के ताले लगाकर छोटे लड़के नीलेश के यहां अशोकनगर चली गई। 6 दिसंबर को सुबह उसे पड़ोसी सुरेंद्र शर्मा का फोन आया कि घर के गेट खुले पड़े है। जिस पर तुरंत उसी दिन अपने लड़के नीलेश के साथ बामौरकला आए और देखा कि घर के गेट खुले हैं व चौखट टूटी हुई हैं। अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था और अलमारी व बक्शे के ताले टूटे हुए थे। घर से सोने की मटर माला एक-सवा तौला, सोने की चार चूडी, सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमकी, टॉक्स, सोने की चेन, अंगूटी, चांदी की करधोनी, पैजना, पायल, बिछड़ी, नकदी 10 हजार व मकान एवं जमीन के रजिस्ट्री के कागजार, एफडी, बैटरी, अन्य दस्तावेज चोरी हो गए थे। चुराए गए सामान की कीमत लगभग 1 लाख 90 हजार रुपए के आसपास है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर मामले में केस दर्ज कर लिया है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!