Press "Enter" to skip to content

सीमा हैदर जैसी कहानी: 4 माह पहले INSTAGRAM पर LOVE, 2 बच्चों को पति को सौंप BF के साथ चली गई अफसाना / Shivpuri News

शिवपुरी: इन दिनों पूरे भारत में पाकिस्तान की सीमा हैदर की कहानी हर इंसान की को पता है। इस कहानी के बीच एक और इसी ही कहानी शिवपुरी से निकलकर सामने आई है। हालांकि इस कहानी में प्रेमिका अपने प्रेमी की खातिर सात समंदर पार कर नही आई बल्कि यह प्रेमिका महज 4 माह की इंस्टाग्राम की दोस्ती के चलते अपने बच्चों और पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई।


यह कहानी है लुकवासा की अफसाना खान की जिसे 4 माह पहले इंस्टाग्राम पर सागर जिले के शुभम पटेल से प्यार हो गया था। अफसाना 19 जुलाई को अपने दो बच्चों सहित मायके पटेवरी गांव से अचानक गायब हो गई थी। बैराड़ पुलिस सागर से अफसाना को दोनों बच्चों सहित बरामद करके लाई तो प्रेम कहानी सामने आई। अफसाना ने पुलिस थाने में दोनों बच्चे पति को सुपुर्द कर दिए और प्रेमी के संग सागर लौट गई है।


जानकारी के अनुसार अफसाना खान उम्र 27 बर्ष पत्नी सरफराज खान निवासी लुकवासा 19 जुलाई की शाम 4 बजे मायके ग्राम पटेवरी थाना बैराड़ से गायब हो गई थी। अफसाना अपने पांच साल के बेटे और एक साल की बेटी को भी संग ले गई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू की तो सागर में लोकेशन मिली। पुलिस सागर से अफसाना व दोनों बच्चों को बरामद करके बैराड़ थाने ले आई। अफसाना ने पति सरफराज के संग जाने से साफ इनकार कर दिया और दोनों बच्चे पति को सुपुर्द कर दिए। थाने में बयान दर्ज कराकर सागर के युवक शुभम पटेल के संग चली गई।

4 माह पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती बदली प्यार में, मायके आकर प्रेमी के संग भागी
अफसाना खान का इंस्टाग्राम के शुभम पटेल से चार माह पहले दोस्ती हुई, जो धीर-धीरे प्यार में बदल गई। अफसाना ने 18 जुलाई को पिता को कॉल लगाया और अपने मायके आ गई। जिसके बाद 19 जुलाई को अचानक अफसाना दोनों बच्चों सहित गायब हो गई। बताया गया है कि शुभम अफसाना को लेव् कार से पटेवरी आया था और गुना रैलवे स्टेशन से ट्रेन क माध्यम से सागर पहुंचे।

पति पर मारपीट के आरोप
बैराड़ पुलिस थाने में अफसाना पति के संग जाने से साफ इनकार करती रही। पति सरफराज द्वारा मारपीट की जाती थी, इसलिए संग नहीं रहना चाहती। अफसना दसवीं पास है और पति मजदूरी करता था। वहीं सागर का शुभम पटेल डेकेरोशन का काम करता है

प्रेमी दोस्त से 5 हजार रूपए लेकर अफसाना को लेने आया

अफसाना को अपने संग ले जाने के लिए शुभम ने एक दोस्त से 5 हजार रुपए उधार है लिए थे। उसी पैसों से अफसाना को सागर लेकर पहुंचा। पुलिस मोबाइल कॉल हिस्ट्री के जरिए सागर तक पहुंची और फिर इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती का खुलासा हुआ

बालिग होने की वजह से स्वतंत्र कर दिया
पटेवरी गांव से लापता महिला को बच्चों सहित सागर से बरामद करके लाए थे। महिला ने अपने पति को दोनों बच्चे सुपुर्द कर दिए। लेकिन संग जाने के लिए तैयार नहीं हुई थी। पति पर मारपीट की बात भी कह रही थी। बालिग होने की वजह से हमने स्वतंत्र कर दिया है।

नवीन यादव, टीआई, पुलिस थाना बैराड़

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!