शिवपुरी: दहेज में 2 लाख रु. नहीं लाने पर पति नाराज हो गया और अपनी 3 माह की गर्भवती पत्नी के पेट में लात मार दी। कॉल लगाने पर भाई के संग मायके पोहरी आ गई। रविवार को पोहरी थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।
फरियादिया साफिया बानो (29) पत्नी ताहिर अली निवासी गांधी नगर कॉलोनी शिवपुरी हाल निवास मायका किले के अंदर पोहरी ने रविवार को अपराध पंजीबद्ध कराया है। साफिया का कहना है कि उसकी 21 फरवरी 2022 को श्योपुर के ताहिर अली से शादी हुई थी। शादी के बाद दहेज में 2 लाख रुपए की मांग कर आए दिन गाली गलौज और मारपीट करने लगे। पति की आदत में सुधार आने की उम्मीद के चलते अपराध पंजीबद्ध नहीं कराया।
19 जुलाई को मायके से ससुराल श्योपुर पहुंची तो पति ताहिर ने कहा कि 2 लाख रु. लेकर क्यों नहीं आई। ताहिर गाली- गलौज करने लगे और पेट में लात मार दी। साफिया का कहना है कि वह तीन माह की गर्भवती है, फिर भी पति ने कोई ख्याल नहीं रखा। पिता को कॉल करके घटना के बारे में सूचना दी। भाई मोहम्मद खान श्योपुर आया और फिर मायके पोहरी आ गई। पुलिस ने पति के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

दहेज़ के लिए 3 माह की गर्भवती पत्नी के पेट में पति ने मारी लात / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- ड्यूटी के दौरान सीने में दर्द से एएसआई कल्याण सिंह रजक की मौत, सेवानिवृत्ति में 3 वर्ष रहे थे / Shivpuri News
- गोदाम का ताला तोड़कर 25–30 क्विंटल सरसों चोरी, 2 से 2.5 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- 8 माह से वेतन और 18 माह से भोजन भुगतान लंबित: विधायक कैलाश कुशवाह ने कलेक्टर को लिखा पत्र / Shivpuri News
- कोलारस में घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- खनियांधाना के हिम्मतपुर में प्रशासन का भारी एक्शन; 4 जेसीबी से रौंदी गई 125 बीघा लहलहाती फसल, छावनी बना गांव / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment