Press "Enter" to skip to content

निजी खर्चे से लगवाए 14 पोल और ट्रांसफॉर्मर, खम्बे तोड़कर तार चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र के मेघौनाबड़ा गांव के रविवार की रात चोरों ने एक किसान के खेत से बिजली के खंबे तोड़कर बिजली के तार चोरी कर ले गए। इसकी शिकायत किसान ने इंदार थाने में दर्ज कराई है।


मेघौनाबड़ा गांव के रहने वाले वीरू यादव ने बताया कुछ साल पहले निजी खर्चे पर बिजली का ट्रांसफॉर्मर, 14 बिजली खंबे लगवाए थे। रविवार की रात एक बजे वह अपने खेत से घर लौट आया था। सुबह आठ बजे जब खेत पर पहुंचा था जहां खेत में उसके 10 बिजली के खंबे टूटे हुए थे।

अज्ञात चोर बिजली के दस खंबों को तोड़कर उन पर लगे बिजली के तारों को चोरी कर ले गए। चोरी की इस घटना उसे करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वीरू यादव ने बताया रात करीब डेढ़ बजे कर लगभग गांव पीपीएल लाइन की बिजली चली गई थी जो सुबह 8 बजे आई है।

उसे शक है कि चोरी करने के पहले चोरों ने बिजली सप्लाई को बंद कर दिया इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की शिकायत इंदार थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!