Press "Enter" to skip to content

मूंगफली के व्यापारी प्रदीप जैन ने किसानों के साथ की ठगी: अंकुरण की शर्त पर दिया बीज, बीज नहीं हुआ अंकुरित / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर तहसील की ग्राम पंचायत सोनहर में किसानों को करैरा के एक मूंगफली व्यापारी ने शत प्रतिशत अंकुरण की शर्त पर मूंगफली का बीज बेचा था। किसानों का बीज अंकुरित नहीं हुआ। किसानों ने मामले की शिकायत करैरा एसडीएम को दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने खेतों में पहुंचकर बीज के अंकुरण की जांच कर किसानों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


जानकारी के अनुसार ग्राम सोनहर के आधा सैकड़ा से अधिक किसानों करैरा के मूंगफली मिल व्यवसायी प्रदीप जैन निवासी अमोलपठा से खेत में उगाने के लिए मूंगफली का बीज खरीदा था। प्रदीप जैन ने किसानों को आश्वस्त किया था कि खेतों में शत प्रतिशत बीज का अंकुरण होगा। किसानों ने खेतों में बीज की बुआई कर दी, लेकिन खेत मे बीज अंकुरित नहीं हुआ।

किसानों ने प्रदीप जैन से संपर्क किया तो प्रदीप जैन ने किसानों को आश्वासन दिया कि वह उन्हें इसका मुआवजा दे देगा, लेकिन इसके बाद वह गायब हो गया और किसानों का फोन उठाना ही बंद कर दिया। अंतत: करीब दाे दर्जन किसानों ने करैरा एसडीएम ने कृषि विभाग के अधिकारियों से खेतों का मौका मुआयना करवा कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसी क्रम में एसएडीओ और कृषि विस्तार अधिकारी ने खेतों में पहुंचकर मूंगफली के अंकुरण की जांच की है। अधिकारियों ने माना कि खेतों में केवल 30 प्रतिशत बीज का अंकुरण हुआ है। अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट कृषि अधिकारी को सौंपने की बात कहकर उचित कार्रवाई की बात कही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!