Press "Enter" to skip to content

दो पक्षों में हुआ विवाद: खेत में गाय घुसने को लेकर हुआ विवाद, दोनों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के सीएम राइज पब्लिक स्कूल के पीछे शनिवार शाम खेत में गाय घुसने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मुंह वाद से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी, फर्से, कुल्हाड़ी चलने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। झगड़े का एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि झगड़े में कितने लोग घायल हुए हैं।


जानकारी के अनुसार पप्पू पुत्र नेनू बंजारा उम्र 45 साल निवासी ग्राम डाडा थाना सुरवाया की गाय उसके पड़ौसी शंकर बजारा, बल्लू बंजारा, राणा बंजारा, मोहन बंजारा के खेत में घुस गई थी। बताया जाता है कि जिनके खेत में गाय घुसी थी उन्होंने गाय को बांध लिया। जब पप्पू बंजारा अपनी गाय वापस लेने गया तो दोनों पक्षों में मुंह वाद हो गया। मुंह वाद के दाैरान गाली-गलौज होने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सभी लोगों ने पप्पू की मारपीट कर दी।

लाठी, लुहांगी, फर्से, कुल्हाडी चली

जब पप्पू के स्व जनों को इस बात की जानकारी लगी तो वह भी एकत्रित होकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से लाठी, लुहांगी, फर्से, कुल्हाड़ी चलने लगे। पप्पू की भाभी नंदा बाई का आरोप है कि आरोपित रोजाना गायों को गाड़ी भरकर काटने के लिए भिजवाते हैं। हमारी गाय को भी इसी तरह कटवाने के लिए भिजवा रहे थे। हमने जब ऐसा करने से रोका तो सभी लोगों ने एक राय होकर हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इनके खिलाफ शिकायत दर्ज

अतर सिंह पुत्र बाबू बंजारा उम्र 22 साल निवासी शिव कालोनी मचाखुर्द थाना पोहरी की शिकायत पर आरोपित पप्पू बंजारा, बन्ना बंजारा, भरत बंजारा, दरबार बंजारा निवासीगण बडे पुल के पास शिव कलोनी पोहरी के खिलाफ जबकि पप्पू बंजारा पुत्र नेनू बंजारा उम्र 45 साल निवासी ग्राम डाड़ा थाना सुरवाया की रिपोर्ट पर शंकर बंजारा, बल्लू बंजारा, राणा बंजारा, मोहन बंजारा निवासीगण निवासी शिव कालोनी मचाखुर्द थाना पोहरी के खिलाफ गालीगलौंज, मारपीट व जान से मारने की धाराओं में प्रकरण कायम कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!