Press "Enter" to skip to content

मारपीट के आरोपी को 6 माह का कारावास, एक हजार रुपए का अर्थदण्ड लगाया / Shivpuri News

शिवपुरी: न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अमित प्रताप सिंह शिवपुरी ने आरोपी जगवीर उर्फ भतैया (43) पुत्र पूरन सिंह रावत निवासी ईटमा थाना सिरसोद को धारा 327 भादवि में 6 माह का सश्रम कारावास एवं एक हजार रुपए के अर्थदण्ड से दंडित किया है। मामले में पैरवी सहायक जिला अभियोजन अधिकारी विजय कुमार शर्मा ने की।


अभियोजन के अनुसार फरियादी रामचरण ने सिरसोद पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 जुलाई 2021 को 7:30 बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। जगवीर उर्फ भतैया निवासी सिंहनिवास हाल ईटमा आया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे देने से मना किया तो गालियां देने लगा। गाली देने से मना किया तो जगवीर ने चाटें मारे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!