Press "Enter" to skip to content

गैंगरेप के 4 आरोपियों का बदरवास पुलिस ने निकाला जुलुस, 2 दिन की पुलिस रिमांड पर आरोपी / Shivpuri News

शिवपुरी के बदरवास में नवविवाहिता के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने शनिवार को चारों आरोपियों का जुलूस निकाला है। पुलिस आरोपियों को मेडिकल कराने पैदल जुलूस निकालते हुए ले गई। इस दौरान आरोपी मुंह छुपाते रहे।


दरअसल 20 जुलाई को नवविवाहिता के साथ गैंगरेप किया गया था। वह ससुराल जाने के लिए अपने पति का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान 2 आरोपी उसे लिफ्ट देने के बहाने खेत में ले गए, वहां उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया गया। इसके बाद तीसरे आरोपी ने भी नवविवाहिता के साथ रेप किया था। चौथे आरोपी ने निगरानी की थी। आरोपियों ने महिला के साथ लूट भी की थी। महिला की शादी 2 महीने पहले ही हुई थी। पुलिस ने आज गैंगरेप के आरोपियों का जुलूस निकाला है।

बदरवास TI सुनील खेमरिया ने बताया कि आरोपियों को आज मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। आरोपियों को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!