शिवपुरी: शहर सिटी कोतवाली क्षेत्र के थींम रोड गणेशा ब्लास्ट स्कूल के सामने एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस खड़ी स्कूल बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे खड़े तीन पहिया लोडिंग वाहन से जा टकराई। उसके बाद बस की टक्कर से तीन पहिया लोडिंग वाहन पलट गया। गनीमत रही कि न तो स्कूल बस में बच्चे सवार नहीं थे और न ही ऑटो में कोई मौजूद था। पता चला है कि एम्बुलेंस ड्राइवर शराब के नशे में था।
बताया गया है कि बस का ड्राइवर टायर की पंक्चर जुड़वाने गया हुआ था और लोडिंग का ड्राइवर लोडिंग के टायर में हवा भरवाने गया हुआ था। इस हादसे में एम्बुलेंस में सवार ड्राइवर और मेडिकल कॉलेज का वार्ड बॉय घायल हुआ है जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मेडिकल कॉलेज का वार्डबॉय चला रहा था एम्बुलेंस
जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज से मरीजों को छोड़ने और ले जाने का काम करने वाली प्राइवेट एम्बुलेंस कोलारस क्षेत्र के माढा गणेश खेड़ा गांव से किसी मरीज को मेडिकल कॉलेज से छोड़कर वापस आ रही थी। इस दौरान लौटते वक्त एम्बुलेंस के ड्राइवर सचिन धाकड़ और मेडिकल कॉलेज के बार्ड बॉय ने रास्ते में शराब पार्टी कर ली थी।
शराब पीने के बाद एम्बुलेंस की ड्राइवर सीट पर मेडिकल कॉलेज का वार्ड बॉय दिलीप धाकड़ बैठे गया था और वार्ड बॉय दिलीप धाकड़ ही एम्बुलेंस को चलाते हुए मेडिकल कॉलेज की और ले जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा घटित हो गया। लोगों ने बताया कि शहर के कमला गंज क्षेत्र से यह एम्बुलेंस तेज रफ्तार से होकर गुजरी थी।
लोडिंग ऑटो भी क्षतिग्रस्त
कमलागंज घोसीपुरा के रहने वाले बादशाह खान ने बताया कि वह तीन पहिया लोडिंग वाहन के जरिए अपने परिवार को जैसे तैसे पाल रहा था उसके तीन बेटियां भी है। जिनकी शादी करनी है। इस हादसे के बाद उसका लोडिंग ऑटो पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। बता दें कि इस हादसे में बस के ड्राइवर सुरेश कुशवाह को भी मामूली चोट आई है।
जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मेडिकल कॉलेज के वार्ड बॉय दिलीप धाकड़ की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। बता दें कि थोड़े से पैसे और कमीशन के फेर में मेडिकल कॉलेज के वार्ड बॉय के कारण एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। कोतवाली पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

शराब के नशे में धुत्त एम्बुलेंस चालक मे स्कूल बस में मारी टक्कर, बस के आगे खड़ा लोडिंग वाहन भी पलटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- ड्यूटी के दौरान सीने में दर्द से एएसआई कल्याण सिंह रजक की मौत, सेवानिवृत्ति में 3 वर्ष रहे थे / Shivpuri News
- गोदाम का ताला तोड़कर 25–30 क्विंटल सरसों चोरी, 2 से 2.5 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- 8 माह से वेतन और 18 माह से भोजन भुगतान लंबित: विधायक कैलाश कुशवाह ने कलेक्टर को लिखा पत्र / Shivpuri News
- कोलारस में घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- खनियांधाना के हिम्मतपुर में प्रशासन का भारी एक्शन; 4 जेसीबी से रौंदी गई 125 बीघा लहलहाती फसल, छावनी बना गांव / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment