Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: मनियर तालाब में तैरती हुई मिली युवक की लाश, गुरुवार रात से लापता था युवक / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पोहरी बस स्टैंड के पीछे मनियर तालाब में एक युवक की तैरती हुई लाश आज सुबह 8 बजे देखी गई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को तालाब से बाहर निकलवाया.

जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक सुमित शर्मा ने बताया कि सुबह 8 बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि मनियर तालाब में एक युवक की लाश मिली है. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला जब इसकी जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि युवक का नाम बंटी रजक पुत्र जगदीश रजक निवासी फतेहपुर वार्ड क्रमांक 15 है इसकी उम्र 30 साल है. युवक की अभी शादी भी नहीं हुई थी. युवक 2 दिन पहले रात के 9 बजे से चला गया था और परिजनों को सूचना नहीं दी इसके बाद परिजनों ने खोजने की कोशिश की लेकिन परिजनों को सूचना मिली. इसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे समाचार लिखे जाने तक मृतक के पिता कोतवाली में मर्ग कायम करा रहे हैं. पुलिस ने मृतक का पीएम कराने की बात कही है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!