शिवपुरी में हर्ष फायर का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो शिवपुरी तहसील के तानपुर गांव का बताया गया है जहां एक जन्मदिन की पार्टी में डांसर के मंच पर चढ़कर एक युवक ने बंदूक से हवाई फायर कर दिए। इस दौरान युवक के दोस्तों और साथियों ने उसे रोकने का प्रयास भी किया। लेकिन झूमाझटकी के बाद भी युवक महिला डांसरों के सामने हवाई फायर करता रहा। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हादसा नहीं हुआ। जन्मदिन पार्टी का यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक वीडियो 20 जुलाई का है। जहां तानपुर के सरपंच गणेश रावत के पोते का जन्मदिन की पार्टी मनाई गई थी। जन्मदिन की पार्टी को रंगीन करने के लिए बाहर से महिला डांसर भी बुलाई गईं थीं। महिला डांसर पार्टी के दौरान फिल्मी गानों पर डांस कर रही थी। इसी दौरान एक युवक बंदूक लेकर मंच पर चढ़ गया और डांसरों के बीच हवाई फायर करने का प्रयास करने लगा।
महिला डांसर घबरा गई
इस दौरान महिला डांसर घबरा गई और मंच के किनारे कानों पर हाथ लगाकर खड़ी हो गई। इस दौरान युवक ने मंच से हवाई करना शुरू कर दिया। इसके बाद कुछ और लड़के स्टेज पर आते हैं और हवाई फायर करने वाले लड़के से बंदूक की छीना झपटी करने लगते हैं। इसके बाद भी युवक बंदूक से हवाई फायर करता है।
गनीमत रही नहीं हुआ कोई हादसा
गनीमत रही कि युवक से बंदूक की छीना झपटी के दौरान बंदूक से फायर नहीं हुआ अन्यथा स्टेज पर मौजूद कई लोग घायल भी हो सकते थे। बताया जा रहा है कि जिस युवक ने स्टेज पर अचानक पहुंचकर बंदूक से फायर झोंक कर दहशत फैलाई वह आकाश रावत नाम का युवक था और जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने किसी और गांव से गया हुआ था।

सरपंच के पोते की जन्मदिन पार्टी में हवाई फायर, रोकने पर भी नहीं रुका युवक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गोदाम का ताला तोड़कर 25–30 क्विंटल सरसों चोरी, 2 से 2.5 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- 8 माह से वेतन और 18 माह से भोजन भुगतान लंबित: विधायक कैलाश कुशवाह ने कलेक्टर को लिखा पत्र / Shivpuri News
- कोलारस में घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- खनियांधाना के हिम्मतपुर में प्रशासन का भारी एक्शन; 4 जेसीबी से रौंदी गई 125 बीघा लहलहाती फसल, छावनी बना गांव / Shivpuri News
- धोवनी तिराहे पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, पटवारी सहित कई गंभीर घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment