Press "Enter" to skip to content

सिंधिया की रैली में खूब कटी जेबें, किसी का गया पर्स तो किसी का मोबाइल / Shivpuri News

शिवपुरी। शनिवार 4 दिसंबर यानि कि सिंधिया का दौरा कार्यक्रम। सिंधिया के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने जोरदार तैयारियां की थी। शहर को भव्य तरीके से सजाया गया और जगह-जगह बैनर व पोस्टर सहित स्वागत मंच बनाए गए। शाम होते ही मंत्री सिंधिया शिवपुरी आए और गुना वायपास से उनका काफिला चलना शुरू हुआ। मंत्री सिंधिया की रैली में अपार भीड़ थी और इसी का फायदा जेबकतरों ने उठाया। यहां जेब कतरों ने करीबन आधा दर्जन से अधिक लोगों की जेबों पर हाथ साफ कर दिया और किसी का मोबाइल तो किसी का पर्स चुराकर ले गए। हालांकि कुछ लोगों ने जेबकतरों को पकड़ा लेकिन उनसे चुराया हुआ माल बरामद नहीं हुआ।

कोलारस के रहने वाले राहुल दास ने बताया कि वह भी सिंधिया की रैली में स्वागत के लिए आया हुआ था। जब काफिला झांसी तिराहे पर चल रहा था तभी किसी ने उसकी जेब काट ली और उसका मोबाइल चुरा लिया। राहुल ने बताया कि उसको कुछ लोगों पर शक हुआ जिसको उसने पकड़ा और पूछताछ कर तलाशी ली लेकिन उनके पास मोबाइल नहीं मिला। चोरी गए मोबाइल की कीमत लगभग 12 हजार रुपए थे। वहीं बंटी रहमान लुधावली ने बताया कि वह आईटीबीपी गेट के पास महाराज के स्वागत के लिए खड़ा था तभी भीड़ में किसी ने उसका पर्स चुरा लिया जिसका उन्हें पता नहीं चल सका। वहीं एक वकील का भी पर्स इस दौरान गायब हो गया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!