शिवपुरी। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्र में ताजपोशी होने के बाद शनिवार को पहली बार शिवपुरी आए। पहली बार उनके स्वागत में शहर ने पलकें बिछा दीं। लंबे समय बाद शहर में ऐसी रौनक देखने को मिली जब पूरे शहर को सजाया गया। देर शाम जब सिंधिया अपने काफिले के साथ शहर में दाखिल हुए तो प्रवेश करने के साथ स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। हजारों की संख्या में उनके समर्थक स्वागत के लिए खड़े थे। खुले वाहन में सिंधिया पूरे शहर का अभिवादन लेकर रोड शो के रूप में आगे बढ़ रहे थे। 50 से भी ज्यादा जगह पर उनके स्वागत के लिए मंच सजाए गए। रोड शो करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया माधवचौक चौराहे पहुंचे और माधौ महाराज की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। उल्लेखनीय है कि सिंधिया मंत्री बनने के बाद इसके पहले अल्पप्रवास पर शिवपुरी आ चुके हैं, लेकिन शहर की जनता से वे शनिवार को सीधे रूबरू हुए। जितना उत्साह सिंधिया को लेकर समर्थकों में था उतना ही उत्साह आमजन में भी देखने को मिला। रोड शो करीब 4 घंटे तक चला। गुना बायपास से प्रवेश करते हुए राजेश्वरी रोड़, कोर्ट रोड होते हुए उनका काफिला गुजरा। पुष्प वर्षा के साथ देर रात तक आतिशबाजी होती रही। भाजपा नेता हरवीर रघुवंशी, मंत्री सुरेश राठखेड़ा, विजय शर्मा, युवा नेता हरिओम रघुवंशी, आकाश शर्मा और मोनू भगवती ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत किया।

अभूतपूर्व स्वागत से सिंधिया भी हुए अभिभूत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- बदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri Newsबदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri News

- हथियार की नोक पर अपहरण, 2 घंटे में पुलिस ने युवक को छुड़ाया, 5 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- 3 लाख की चोरी के बाद भी FIR नहीं, आरोपी ने पंचायत में कबूला जुर्म / Shivpuri News
- हाईकोर्ट आदेश के बाद भी नहीं मिली नौकरी, 25 साल से दर-दर भटक रहा कर्मचारी / Shivpuri News
- पिता-सौतेली मां पर मारपीट व शादी रोकने का आरोप, युवती ने जनसुनवाई में लगाई गुहार / Shivpuri News




Be First to Comment