Press "Enter" to skip to content

रफ्तार का कहर : तेज रफ्तार आयशर ने ऑटो में मारी टक्कर, आधा दर्जन घायल / Shivpuri News

बैराड। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बीलवरा के समीप झिरी भैराना पर गुरूवार देर रात एक आयशर चालक ने ऑटो में टक्कर मार दी। घटना में आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए

जानकारी के अनुसार आयशर ट्रक चालक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार मजदूर रूष, कमल, भज्जू और अरूण सहित 6 मजदूर घायल हो गए हैं। घटना की सूचना ग्रामीणों ने एंबुलेंस को दी और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसे के बाद आयशर गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। बैराड़ थाना पुलिस ने आयशर गाड़ी को जब्त कर ड्रायवर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!