Press "Enter" to skip to content

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप आयोजित, 17 का हुआ चयन / Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली, जिला पंचायत एवं रोजगार कार्यालय के सहयोग से शुक्रवार को जनपद पंचायत कोलारस और बदरवास में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती केम्प का आयोजन किया गया। जिसमें गांवो से 101 शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थी ने पंजीयन करवाया। जिसमें से 17 युवाओं का चयन किया गया।
यह कैंप जनपद पंचायत सीईओ श्री ऑफिसर सिंह गुर्जर एवं आजीविका मिशन के विकाखण्ड प्रबंधक   संजय सिंह चौहान एवं आशीष चतुर्वेदी, रामसुशील तिवारी, राजकुमार राठौड़ एवं समस्त स्टाफ के सहयोग एवं उपस्थिति मे संपन्न हुआ।

इसी क्रम में जनपद पंचायत पिछोर एवं खनियांधाना में 6 दिसम्बर को तथा जनपद पंचायत करैरा एवं शिवपुरी में 7 दिसम्बर को भर्ती कैंप आयोजित होगा। इच्छुक युवा इसमें भाग ले सकते हैं। यह कैम्प प्रातः 10 से 4 तक बजे तक आयोजित किया जाएगा। इच्छुक बेरोजगार जिनकी योग्यता 10वीं पास, उम्र 21 से 37 वर्ष, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर हो, वे उक्त स्थानों में 10वीं की अंकसूची की फोटोकॉपी 1 फोटो एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क 350 रुपये (चयनित उम्मीदवार के लिये) के साथ उपस्थित हो।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!