Press "Enter" to skip to content

दो दिग्गज के बाद अब गोटू जैन का भी नाम आया सामने, प्रभात झा मनाने पहुंचे / Shivpuri News

शिवपुरी: दो साल पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में आए दो क्षेत्रीय नेताओं के कांग्रेस में वापसी के बाद जिले में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। चर्चा है कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू भी भाजपा छोड़ने की तैयारी में हैं। ऐसे में सोमवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा उन्हें मानने के लिए शिवपुरी आए। वे सर्किट हाउस से सीधे जितेंद्र जैन गोटू के घर पर पहुंचे। उनके साथ भोजन किया।


बताया जा रहा है कि झा के मनाने के बाद भी गोटू के रुख में कोई खास परिवर्तन नहीं आया है। भाजपा नेता झा ने जिला पंचायत अध्यक्ष रहे जितेंद्र जैन गोटू से कहा कि वे पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं और उनका तीन पीढ़ियों से भाजपा और जनसंघ से जुड़ाव रहा है। ऐसे में उन्हें पार्टी में ही रहना चाहिए। बताया जाता है कि तकरीबन एक घंटे की गोपनीय बातचीत के दौरान गोटू ने पार्टी से जाने की बात तो नहीं कही, लेकिन इतना अवश्य कहा कि उनका मन इस समय पार्टी के प्रति ठीक नहीं है।

दरअसल नगर पालिका चुनाव के दौरान उन्होंने अपने परिवार के लिए पार्षद का टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया। झा ने उनसे कहा कि ठंडे दिमाग से सोचें। बताया जाता है कि इसके बाद भी गोटू ने पार्टी न छोड़ने का कोई आश्वासन झा को नहीं दिया। गोटू ने इतना अवश्य कहा कि वे सोचेंगे। यदि गोटू पार्टी बदल कर कांग्रेस ज्वाइन करते हैं तो कोलारस के राजनीतिक समीकरण बिगड़ना तय हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!