Press "Enter" to skip to content

शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार में गिट्टी से भरे डंपर ने मारी टक्कर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के चिलावाद रोड पर शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार चार लोगों में गिट्टी से भरे डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी बाइक सवार 18 साल की कम उम्र के हैं, जिन्हें उपचार के लिए कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर है।


राजस्थान के देवरी के रहने वाले गजेंद्र आदिवासी (12) और उसका छोटा भाई राजेंद्र आदिवासी (10) अपने होने वाले जीजा अजीत आदिवासी (15) निवासी छर्च अपंने मामा की बेटी की शादी में शामिल होने तेंदुआ थाना क्षेत्र के कूड़ा गांव के पास आदिवासी बस्ती टपरा में तीन दिन पहले आए हुए थे। शादी संपन्न होने के बाद बुधवार को गजेंद्र और राजेंद्र के मामा का लड़का राजेश आदिवासी तीनों को देवरी छोड़ने बाइक पर सवार होकर निकला था।

चिलावाद रोड पर दरगवां क्रेशर से सफ़ेद गिट्टी भरकर ला रहे डंपर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर चालाक मौके से फरार हो गया। चारों घायलों को उपचार के लिए कोलारस के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां राजेश आदिवासी की हालत गंभीर है। तेंदुआ थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!