Press "Enter" to skip to content

JCB की केबिन में घुसा कोबरा सांप, ड्राइवर के हाथ-पाँव फूले, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर तहसील के बड़ेरा तिराहे पर एक जेसीबी के केबिन में कोबरा सांप घुस गया। उस समय ऑपरेटर जेसीबी मशीन को चला रहा था। कोबरा को देख जेसीबी के ड्राइवर के हाथ-पांव फूल गए और जेसीबी का ऑपरेटर जेसीबी को बंद कर नीचे आ गया।


जेसीबी के मालिक मलखान सिंह रावत ने बताया कि सोमवार सुबह ऑपरेटर ने सुचना दी थी कि मशीन में काला सांप घुस आया है। इसकी सुचना तत्काल सर्प मित्र सलमान को दी गई थी। मौके पर पहुंचे सलमान पठान ने जेसीबी के केबिन में सांप को पकड़ने का कार्य शुरू किया गया। जेसीबी से सांप को खोजने और उसे बाहर निकालने में सर्प मित्र को करीब तीन घंटे मशक्कत करनी पड़ी। तब कहीं जाकर सांप पकड़ में आया।

सर्प मित्र ने बताया कि यह सांप कोबरा प्रजाति का है जो काफी जहरीला होता है। ऐसी स्थिति में कभी सांप निकले या दिखाई दे उन्हें न ही छेड़ना चाहिए और न ही मारना चाहिए। तत्काल इसकी सुचना वन अमले को देना चाहिए। जिससे सांप की जिंदगी सुरक्षित रह सके साथ ही लोग लापरवाही से बच सकें। बता दें कि सर्प मित्र सलमान पठान हर रोज जहरीले सांपों को पकड़ते हैं। सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!