Press "Enter" to skip to content

चारपाई पर लिटाकर पति को SP ऑफिस पहुंची महिला, कहा ट्रैक्टर के नीचे दबने से हुए घायल / Shivpuri News

शिवपुरी में एक दुर्घटना में घायल हुए युवक को उसके परिजन चारपाई पर लेटा कर एसपी ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने मदद की गुहार के साथ-साथ शिकायत भी दर्ज कराई है। सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की पत्नी का कहना है कि वाहन मालिक ने उसके पति का पूरा उपचार कराने का आश्वासन दिया था। इसी वजह से हमने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। वह गरीब परिवार से है उसके पास कमाने का भी कोई भी जरिया नहीं है वो जरिया था वह चारपाई पर महीनों से लेटा हुआ है। इसी की शिकायत को लेकर आज वह एसपी ऑफिस पहुंची और मदद की गुहार लगाई है।


रन्नौद थाना क्षेत्र के सजाई गांव की रहने वाली अनीता राठौर ने बताया कि यह घटना 5 अप्रैल 2023 की है। उस दिन शाम को मेरे पति नरेश राठौर (35) घर पर थे। तभी गांव का रहने वाला जसमन केवट आया और मेरे पति को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरे भूसे को खाली करवाने की कहकर ले गया। जसवंत केवट ट्रैक्टर चला रहा था। मेरा पति ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठा हुआ था, इसी दौरान पचावला बस स्टैंड के पास जसमन केवट ने ट्रैक्टर को लापरवाही से चलाते हुए पलट दिया। जिससे ट्रैक्टर के नीचे मेरा पति नरेश दब गया, और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल पति को पहले शिवपुरी के अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद मेरे पति का उपचार ग्वालियर के जेएच हॉस्पिटल में करीब 15 दिनों तक चला। इस बीच ट्रैक्टर मालिक जसमन केवट ने मेरे पति का उपचार कराने की बात कही थी। इसके चलते मैंने रन्नौद थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। लेकिन अब जसमन केवट मेरे पति के उपचार में खर्च होने वाले पैसे को देने से मुकर गया है और अब तक मेरे पति चारपाई से भी नहीं उठ सके हैं। इसकी शिकायत इस माह की 15 जून को मैंने रन्नौद थाने में दर्ज कराई थी लेकिन रन्नौद थाना पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नहीं की है। इसी के चलते वह आरोपी ट्रैक्टर मालिक पर कार्यवाही चाहती है।

इधर, रन्नौद थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी का कहना है कि घटना 5 अप्रैल को घटित हुई थी, लेकिन परिजनों ने थाने में शिकायत नहीं दर्ज कराई थी। 15 जून को परिजन शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर मामला पंजीबद्ध कर लिया है। उक्त युवक ने अपनी अपने ट्रैक्टर की जमानत करा ली है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!