Press "Enter" to skip to content

ऑपरेटर शैलेन्द्र पाराशर की 50 लाख कीमत की गिलोस्टर CAR इंदौर से जप्त / Shivpuri News

शिवपुरी: कोतवाली थाना पुलिस ने जनपद के आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर की इंदौर से 50 लाख रु. कीमत की गिलोस्टर कार जब्त कर ली है। पुलिस कार को लेकर शिवपुरी लौट रही है। जानकारी के मुताबिक जनपद शिवपुरी के आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेंद्र परमार ने जिंदा लोगों को मृत बताकर अंत्येष्टि व अनुग्रह सहायता राशि का गबन किया था।


फर्जीवाड़े की जांच के बाद शैलेंद्र परमार सहित दो जनपद सीईओ गगन बाजपेयी व राजीव मिश्रा सहित दो महिला बाबू के खिलाफ कोतवाली थाने में अपराध पंजीबद्ध है। पुलिस ने कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेंद्र को ग्वालियर से गिरफ्तार करने के बाद ग्वालियर से 22.50 लाख रु. की कार जब्त की थी।

शैलेंद्र की निशानदेही पर ही पुलिस टीम इंदौर रवाना हुई। पुलिस ने 50 लाख रु. कीमत की गिलोस्टर कार को जब्त कर लिया है। बता दें कि पुलिस ने शैलेंद्र को चार दिन की रिमांड पर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!