Press "Enter" to skip to content

सरकारी अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट करने वालों पर केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के लुकवासा स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक शासकीय डॉक्टर के साथ दो सगे भाइयों ने मारपीट कर दी। लुकवासा चौकी पुलिस ने सोमवार शाम डॉक्टर की शिकायत पर दोनों सगे भाइयों पर मारपीट सहित शासकीय कार्य में बाधा की धाराओं में मामला पंजी बद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार लुकवासा कस्बे के रहने वाले दीपक रघुवंशी और अभिषेक रघुवंशी अपनी मां राम दुलारी रघुवंशी पत्नी अशोक सिंह रघुवंशी उम्र 50 साल का उपचार कराने आज दोपहर लुकवासा के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे हुए थे। इसी दौरान ड्यूटी डॉक्टर तपिश शिवहरे ने उन्हें गुना या शिवपुरी के जिला अस्पताल में एक्सरे कराने की बात कही थी। इसी बात पर दोनों भाई भड़क गए और डॉक्टर से स्वास्थ्य केंद्र में ही ऐक्सरे करने की बात कहने लगे।

जब डॉक्टर ऐक्सरे मशीन अस्पताल में ना होने की बात कही तो दोनों भाई भड़क गए और डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी। डॉक्टर की शिकायत पर लुकवासा चौकी पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मारपीट सहित शासकीय कार्य में बाधा की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

इधर दीपक रघुवंशी और अभिषेक रघुवंशी का कहना है कि हम अपनी मां का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे जहां डॉक्टर ने मां के साथ अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की कर दी थी। इसी बात से डॉक्टर से बहस हुई थी। इसके बाद डॉक्टर ने अपने कुछ साथियों को बुला दिया था। इसके बाद हमें डरा धमका कर भगा दिया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!