शिवपुरी में भाजपा को एक और झटका लगने की पुष्टि हो चुकी है आज सिंधिया समर्थक राकेश गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ भोपाल में पहुंचकर कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण कर ली है। बता दें सिंधियानिष्ठ राकेश गुप्ता पहले कट्टर कांग्रेसी भी थे लेकिन वह ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
राकेश गुप्ता कुछ रोज पहले भाजपा को छोड़ने का कारण बताया था जिसमें राकेश गुप्ता ने कहा था कि तीन वर्षों में सम्मान न मिलने के अभाव मैने अपने आप को ठगा महसूस किया। इसी के चलते मैने बापस अपने परिवार में जाने का मन बना लिया। बता दें कि राकेश गुप्ता 26 जून को कांग्रेस जॉइन करने का ऐलान पहले ही कर चुके थे। इससे पहले सिंधिया समर्थक बैजनाथ सिंह यादव भी कुछ रोज पूर्व कांग्रेस का धामन धाम चुके हैं
बजरंगबली की जय बोलकर शुरू किया उद्बोधन
आज राकेश गुप्ता ने पीसीसी कार्यालय पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है इस मौके पर मंच पर अपने उद्बोधन देने से पहले राकेश गुप्ता ने बजरंग बली की जय बोली, फिर अपना उद्बोधन शुरू किया। इसके बाद राकेश गुप्ता ने मंच से कांग्रेसियों से क्षमा भी मांगी और कांग्रेस परिवार में स्वीकार करने की बात कही। इसके बाद राकेश गुप्ता ने कहा कांग्रेस जो कहती है वह करती है। भाजपा ने सरकार गिरा दी थी इसी लिए सभी किसानों का कर्जा माफ नहीं हो पाया था फिर उस वक्त 27 लाख किसानों का कर्जा माफ़ हो गया था। राकेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार में मैंने अपने एक कर्मचारी को नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर बैठा दिया था अब एक बार फिर में कांग्रेस के साथ मिलकर शिवपुरी की तस्वीर बदलने का प्रयास करूंगा।
कमलनाथ बोले राकेश ने सच्चाई का साथ दिया
इस मौके पर कमलनाथ ने कहा आपने जो फैसला लिया कांग्रेस के साथ-साथ सच्चाई का साथ दिया, यह बड़ी बात है। आज प्रदेश की तस्वीर सबके सामने है आज प्रदेश का नौजावन, पीड़ित किसान सहित छोटा व्यापारी परेशान घूम रहे हैं। आगामी चुनाव में इसके परिणाम भाजपा को भुगतने पड़ेंगे।

सिंधिया समर्थक ने थामा कांग्रेस का हाथ, बोले- मैंने अपने कर्मचारी को बना दिया था नपा अध्यक्ष / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पानी पीने को लेकर दलित युवक से मारपीट, घर में घुसकर की तोड़फोड़; जिला अस्पताल रेफर / Shivpuri News
- अज्ञात वाहन की टक्कर से मगरमच्छ की मौत, वन विभाग की टीम ने कराया पीएम / Shivpuri News
- मिनी वृंदावन बना राजपुरा रोड का राधा-कृष्ण मंदिर, यादव समाज ने खेली लट्ठमार होली / Shivpuri News
- अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन अप्लाई / Shivpuri News
- मेंटेनेंस के कारण 7 मार्च को इन क्षेत्रों में सुबह 6 से 11 बजे तक बिजली बंद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment