Press "Enter" to skip to content

झोपडी की लकड़ी काट रहे युवक की मशीन से ऊँगली कटी, जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी जिले की लोहादेवी ग्राम पंचायत में एक युवक अपनी झोपड़ी में लगी लकड़ी को काट रहा था. तभी ग्राइंडर मशीन से उसकी उंगली कट गई. जिसके बाद परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया. जहां पर घायल युवक का उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार शुगर सिंह जाटव पुत्र भजन लाल जाटव उम्र 32 साल निवासी ग्राम पंचायत लोहादेवी अपने घर पर बनी झोपड़ी की लकड़ी काट रहा था. तभी ग्राइंडर मशीन से उसकी उंगली कट गई. इसके बाद युवक घायल हो गया. वहीं परिजन उसे जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर उसका उपचार जारी है.

परिजनों ने बताया कि ग्राम पंचायत में किसी को भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है अभी भी वह झोपड़ी में रह रहे हैं और अपना जीवन का गुजर-बसर कर रहे हैं. उनकी सभी प्रधानमंत्री आवास योजना की फाइल निरस्त कर दी गई हैं. अब यह कारण स्पष्ट नहीं है कि किस कारण यह फाइल रिजेक्ट कर दी गई हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!