Press "Enter" to skip to content

आपस में टकराए 2 ट्रक, एक ड्राइवर गंभीर घायल: नेशनल हाईवे 27 पर मेटेनेंस के चलते हो रहे हादसे / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 27 पर चल रहे मेंटेनेंस कार्य से लगातार हादसे हो रहे है। रविवार दोपहर 2 ट्रकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


जानकारी के अनुसार, कई दिनों से फोरलेन हाईवे पर मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है। इसके चलते ट्रैफिक एक ही साइड से निकाला जा रहा है। इसी के चलते एक तरफ से दौड़ रहे 2 ट्रक आमने-सामने टकरा गए। इस हादसे में एक ट्रक का ड्राइवर उमेश बुरी तरह घायल हो गया।

एक घंटे तक लगा रहा जाम, पहले हो चुकी एक की मौत

बता दें कि दोनों ट्रक की भिड़ंत के बाद हाईवे पर जाम लग गया था। यह जाम करीब एक घंटे तक लगा रहा। करैरा पुलिस ने हिटैची की मदद से ट्रकों को सड़क से दूर किया, तब जाकर जाम हट सका।

बता दें कुछ दिन पहले इसी रोड पर बस और कार में टक्कर हो गई थी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!