शिवपुरी: जिले में बहने वाली सिंध नदी के आसपास भेड़-बकरी चराने वाले चरवाहे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ चरवाहे को खींचकर नदी में ले गया। सूचना मिलने पर पुलिस- प्रशासन मौके पर पहुंचा। चरवाहे की तलाश शरु कर दी गई है। घटना सीहोर थाना क्षेत्र के सीहोर गांव की है।
नदी का पानी पीते समय, बोला मगरमच्छ ने हमला
जानकारी के अनुसार, सीहोर गांव का रहने वाला सुरेश पिता अद्दु पाल (38) साल रोज की तरह अपनी भेड़-बकरियों को चराने सिंध नदी किनारे पहुंचा था, जहां आज सुबह उसकी भेड़-बकरियां नदी किनारे पानी पीने पहुंची थी। इसके बाद सुरेश के मवेशी नदी किनारे पटपरा (चट्टान) पर बैठ गए थे। इसी दौरान करीब साढ़े 11 बजे सुरेंद्र पानी पीने नदी किनारे पहुंचा था।
सुरेश, नदी का पानी पी ही रहा था कि सुरेंद्र पर मगरमच्छ ने हमला बोलते हुए उसे अपने जबड़े में जकड़ लिया और खींच कर नदी में ले गया। यह घटना पास के खेत में काम कर रहे बलबंत गुर्जर ने देखी। बलवंत गुर्जर के अनुसार में अपनी पानी की मोटर को नदी में डाल रहा था, तभी मगरमच्छ ने सुरेश पर हमला बोल दिया। सुरेश बचाने की गुहार लगा रहा था, लेकिन कुछ ही मिनट में मगरमच्छ सुरेश को नदी की गहराई में ले गया।
घंटों तक जबड़े में दबाकर नदी में घूमता रहा
जानकारी के मुताबिक़, परिजनों और ग्रामीणों के सामने मगरमच्छ सुरेश के शव को अपने जबड़े में फंसाकर 2 से ढाई घंटे तक नदी में तैरता रहा। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। करीब 2 घंटे तक मगरमच्छ सुरेश के शव को जबड़े में फंसाए घूमता रहा। इसके बाद सुरेश के शव को मगरमच्छ ने नदी के बीचों बीचों छोड़ दिया, तभी से सुरेश के शव का कोई सुराग नहीं लगा।
परिजनों में आक्रोश, पुलिस पर लगाए लेटलतीफी के आरोप
घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना सीहोर थाना प्रभारी को दी गई थी। इसके बावजूद घंटों गुजर जाने के बाद भी न ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और न ही पुलिस को पहुंचाया। सुरेंद्र पाल के भांजे ने बताया कि हमने पुलिस के साथ-साथ डायल 100 पर भी फोन लगाया था, लेकिन कोई भी मदद को नहीं पहुंचा। पुलिस ने न ही गोताखोरों की व्यवस्था की और न ही रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया।

चरवाहे को नदी में ले गया मगरमच्छ: ढाई घंटे तक जबड़े में दबाकर घूमता रहा, पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पानी पीने को लेकर दलित युवक से मारपीट, घर में घुसकर की तोड़फोड़; जिला अस्पताल रेफर / Shivpuri News
- अज्ञात वाहन की टक्कर से मगरमच्छ की मौत, वन विभाग की टीम ने कराया पीएम / Shivpuri News
- मिनी वृंदावन बना राजपुरा रोड का राधा-कृष्ण मंदिर, यादव समाज ने खेली लट्ठमार होली / Shivpuri News
- अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन अप्लाई / Shivpuri News
- मेंटेनेंस के कारण 7 मार्च को इन क्षेत्रों में सुबह 6 से 11 बजे तक बिजली बंद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment