Press "Enter" to skip to content

ट्रक का टायर बदलते समय दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत, इंदौर जा रहा था ट्रक लेकर / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले फोरलेन हाईवे पर एक ट्रक का टायर बदलते समय एक ड्राइवर को दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी. इसके बाद ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार नीलम लोधा पुत्र मांगीलाल लोधा उम्र 30 साल निवासी गुना ढोलबाज मधुर कोरियर का ट्रक लेकर ग्वालियर से इंदौर जा रहा था. तभी सतनवाड़ा के पास फोरलेन पर टायर बदलने के लिए रुका हुआ था. सुबह 4:00 बजे के आसपास रात के अंधेरे में एक दूसरे ट्रक ने युवक में टक्कर मार दी. जिससे वह घायल हो गया वहीं परिजनों को उसने फोन पर अंतिम बार सूचना दी वहीं अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया. जिस ट्रक ने टक्कर मारी उसका नंबर यूपी80FT5669 है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!