Press "Enter" to skip to content

ठकुरपुरा से 17 वर्षीय किशोर हुआ लापता, दिखे तो यहाँ करे सम्पर्क 7999976464 / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से आ रही है जहां ठकुरपुरा कॉलोनी में एक 17 वर्षीय किशोर गुमशुदा हो गया है बीते तीन दिन पहले किशोर घर से बिना बताए गायब हो गया। जिसका तलाश रिश्तेदारी सहित दोस्तो से की तो उसका कोई पता नही चला। जिसके बाद बीते 22 जून लड़के के पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने फरियादी का आवेदन लेकर तलाश शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार गुमशुदा के पिता अमरजीत प्रजापति पुत्र लालाराम प्रजापति उम्र 42 साल निवासी ठकुरपुरा ने थाना कोतवाली पहुंचकर बताया कि मेरा लड़का संदीप प्रजापति उम्र 17 साल है जो कक्षा 9 में पड़ता हथा बीते 21 जून की शाम करीब 6 बजे वह बिना बताए कहीं चला गया। जिसकी तलाश मैंने रिश्तेदारी में भी की लेकिन कोई पता नहीं चला।

जिसके बाद फरियादी ने थाना कोतवाली पहुँच कर शिकायत दर्ज करायी जिस पर थाना कोतवाली पुलिस ने आवेदन लेकर तलाश शुरू कर दी है।


किसी को भी यह बच्चा दिखाई दे तो इस नंबर 7999976464 पर सूचित करें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!