Press "Enter" to skip to content

जिला उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने दिया भाजपा से इस्तीफ़ा, सम्मान ना मिलने से थे खफा / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी में इस समय लगातार भाजपाई कांग्रेस में जाने का मन बना रहे हैं. इसी क्रम में लगातार सोशल मिडिया पर लगातर लोग चुटकी ले रहे हैं. हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक बैजनाथ सिंह यादव ने भोपाल में कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्य्ता ली हैं. इसी क्रम में एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने भी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया हैं.

राकेश गुप्ता ने भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम को दिए इस्तीफे में लिखा की मैं राकेश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष भाजपा शिवपुरी अपने पद से इस्तीफ़ा दे रहा हूँ, भारतीय जनता पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा एवं सम्मान ना मिलने से मैं भाजपा के कल्चर को नहीं समझ पा रहा हूँ.

वापसी का दौर जारी

बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कई बड़े कांग्रेसी नेता जो सिंधिया समर्थक थे, वह सिंधिया के साथ कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे लेकिन अब चुनाव आते ही कुछ नेता सम्मान न मिलने का हवाला देते हुए भाजपा पार्टी को छोड़कर फिर से कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। कुछ रोज पूर्व कोलारस के बैजनाथ सिंह यादव ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता को छोड़कर भोपाल में जाकर कमलनाथ के सामने कांग्रेस की सदस्यता ली थी। बैजनाथ की कांग्रेस में शामिल होने के बाद कोलारस विधानसभा में कांग्रेस अब और भी मजबूत हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने भी भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थामने का मन बना लिया है।

बताया गया है कि राकेश गुप्ता 26 जून को अपने समर्थकों के साथ भोपाल पहुंचेंगे, जहां वह कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

बता दें कि शिवपुरी विधानसभा में व्यापारियों का भी एक बड़ा वोट बैंक है जो अधिकतर एक ही दिशा में डायवर्ट होता है। राकेश गुप्ता भी कुशल व्यापारी और समाजसेवी है। इनके साथ व्यापारियों से अच्छा मेलजोल है। ऐसे में राकेश गुप्ता के कांग्रेस में शामिल होने के बाद शिवपुरी विधानसभा में भी कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!