Press "Enter" to skip to content

गेट तोड़कर मंदिर में रखी माता काली की मूर्ति तोड़ी अज्ञात के खिलाफ एफ आई आर दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: रन्नौद-थाना अंतर्गत अकाझिरी की पुतनिया नदी के पास स्थित माता काली का मंदिर है, 21-22 जून की रात में कुछ असामाजिक तत्वों ने माता काली की मूर्ति को खंडित कर दी,रात्रि के समय अज्ञात लोगों ने पहले गेट तोड़ा और उसमें रखी पूजा सामग्री को बाहर फेंक कर माता की आंख में पत्थर मारा जिससे बीच में से माता की मूर्ति टूट गई और खंडित हो गई है, पूजा सामग्री सब भार पड़ी थी बिकरी पड़ी थीं, रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों ने बताया मंदिर में मूर्ति को किसी व्यक्ति ने तोड़ दिया गया है मंदिर के संचालक रामस्वरूप ओझा को जानकारी दी तो उन्होंने जाकर मौके पर देखा और पुलिस को सूचना दी गई इस सूचना पर रन्नौद पुलिस मौके पर पहुंची, इस घटना की वीडियो पूरे दिन भर से आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ,बजरंग दल और आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने रन्नोद थाने पहुंच कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 295 ए के तहत मामला दर्ज करा दिया गया विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष मनोज जाट ने बताया यह घटना विकृत मानसिकता बाले लोगों की है और हमारी आस्था को चोट पहुंचाई है थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी से मांग है असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!