Press "Enter" to skip to content

नाबालिग चोर को पकड़ा: हाथ बांधकर पहनाई फूल माला, नशे का शौक पूरा करने के लिए करता था चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में शनिवार को दुकानदारों ने मिलकर एक नाबालिग चोर को पकड़कर उसका फूलमाला और नारियल की माला पहना कर सम्मान कर दिया। सुचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस नाबालिग चोर को अपने साथ कोतवाली ले गई।


जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह गांधी चौक एक नाबालिग चोर के मकान की छत पर बैठा देखा गया। इसके बाद चोर को नीचे लाया गया। पकड़े गए चोर को देखने मौके पर भीड़ जुट गई। इस दौरान दुकानदारों ने मिलकर पहले नाबालिग चोर के हाथ बांधे फिर उसे फूलों की माला के साथ-साथ नारियल की माला भी पहनाई गई।

बता दें कि नाबालिग चोर कुछ दिनों से क्षेत्र में छोटी-मोटी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। आज सुबह नाबालिग के घर की छत पर चोरी की नीयत से चढ़ गया। सुचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पकड़कर कोतवाली ले गई। जहां पुलिस द्वारा नाबालिग चोर से पूछताछ की जा रही है। बताया गया है नाबालिग नशे का आदि हो चुका है और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!