शिवपुरी के पिछोर कस्बे में शुक्रवार को एक झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पिछोर कस्बे की सुनीता कोली ने बताया कि उसका पति प्रकाश कोली (40) नास्ते का हाथ ठेला लगाता है। शुक्रवार सुबह मेरे पति के पेट में दर्द उठा था। वह हनुमान बाग कॉलोनी स्थित झोलाछाप डॉक्टर पीयूष चौधरी के क्लीनिक पर गया था। डॉक्टर ने मेरे पति को 2 इंजेक्शन लगाए थे इसके बाद मेरे पति की तबीयत और बिगड़ने लगी।
यह सूचना डॉक्टर ने मुझे फोन पर दी थी। डॉक्टर ने पति को बड़े अस्पताल ले जाने की बात फोन पर कही थी। इसके बाद मैं क्लिनिक पर पहुंची थी। मैं अपने रिश्तेदारों के साथ पति को झांसी के अस्पताल ले गई, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मेरे पति को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद महिला अपने पति के शव को पिछोर थाना लेकर पहुंची और झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की।
पिछोर थाना प्रभारी गब्बार सिंह गुर्जर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

झोलाछाप डॉक्टर ने युवक को इंजेक्शन लगाया, मौत: पुलिस ने केस दर्ज किया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सोशल मीडिया से दूरी और लगातार मेहनत से मिली सफलता, शिवपुरी के कृष्णा गोयल को यूपीएससी में AIR-300 / Shivpuri News
- डिटर्जेंट से दूध, रिफाइंड से घी-पनीर: बैराड़ में नकली डेयरी फैक्ट्री का भंडाफोड़ / Shivpuri News
- पति ने लगाए थे पत्नी पर प्रेमी से बात करने के आरोप, पत्नी बोलीं नाबालिग बेटी के साथ की मारपीट, शराब के लिए पति मांगता हैँ पैसे / Shivpuri News
- बिजली लाइन पर काम करते समय युवक को लगा करंट, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप; एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- यूपीएससी में चयनित भूपेंद्र धाकड़ का शिक्षकों ने किया सम्मान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment