Press "Enter" to skip to content

सूने घर में चोरों का धावा, नकदी, सोने के जेवरात चुराकर ले गए / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत चोरों ने एक सूने घर के ताले चटका दिए। चोर यहां से सोने- चांदी के जेवरात सहित नकदी चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कुसुम सेन पत्नी राकेश निवासी गौशाला ने बताया कि 31 अक्टूबर को शाम के समय वह अपने घर का ताला लगाकर काम से चली गई। जब वह वापस आई तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। जांच की तो पता चला कि घर से 10 हजार नकदी, कान के टॉप्स, बिछिया, तोडिया, एक मोबाइल चोरी हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां जांच-पड़ताल के बाद अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!