शिवपुरी में नाबालिग से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। मामला बीती रात बदरवास थाना क्षेत्र का है। पहले नाबालिग लड़की को प्रेमी ने खेत में ले जाकर रेप किया। लौटते वक्त 2 आरोपियों ने प्रेमी को बंधक बनाकर नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। बदरवास पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो सहित गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वारदात 21 जून की रात की है। 16 साल की नाबालिग अपनी बहन के साथ एक शादी समारोह में गई थी। रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद डीजे पर डांस कर रही थी। इसी दौरान उसके प्रेमी रितिक यादव ने उसे फोन कर शादी समारोह के बाहर बुला लिया। नाबालिग को बाइक पर बैठाकर बांसखेडा वाले रोड पर ले गया। यहां खेत में नाबलिग के साथ दुष्कर्म किया।
प्रेमी के हाथ-पैर बांधे, फिर नाबालिग लड़की से 2 आरोपियों ने गैंगरेप
जानकारी के मुताबिक, रितिक नाबालिग से दुष्कर्म करने के उसे बाइक पर बैठाकर शादी समारोह में छोड़ने जा रहा था, इसी दौरान बांस खेडा वाले रास्ते पर रितिक की बाइक का पेट्रोल ख़त्म हो गया। इसी दौरान 2 युवक देवेंद्र यादव (24) निवासी श्रीराम कॉलोनी बदरवास, नरेंद्र यादव (35) उर्फ टुण्डा निवासी ग्राम सड बाइक से वहां आ गए और उन्हें पुलिस के हवाले करने की धमकी देने लगे। इसके बाद रितिक और नाबालिग को डरा धमका कर देवेंद्र और नरेंद्र सड वाले रास्ते पर ले गए। यहां एक खेत में ले जाकर दोनों आरोपियों ने रितिक के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।
शादी से लापता हुई लड़की को ढूंढते रहे परिजन
बेटी को उसके माता-पिता तलाश रहे थे। जैसे-तैसे नाबालिग राहगीरों की मदद से अपने परिजनों तक पहुंची। इसके बाद नाबालिग ने परिजनों के साथ बदरवास थाने आकर शिकायत दर्ज कराई।
बदरवास थाना प्रभारी सुनील खेमरिया ने बताया कि नाबालिग की शिकायत पर तीनों आरोपी रितिक, नरेंद्र और देवेंद्र के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शादी में से ले जाकर प्रेमी ने 2 आरोपियों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सोशल मीडिया से दूरी और लगातार मेहनत से मिली सफलता, शिवपुरी के कृष्णा गोयल को यूपीएससी में AIR-300 / Shivpuri News
- डिटर्जेंट से दूध, रिफाइंड से घी-पनीर: बैराड़ में नकली डेयरी फैक्ट्री का भंडाफोड़ / Shivpuri News
- पति ने लगाए थे पत्नी पर प्रेमी से बात करने के आरोप, पत्नी बोलीं नाबालिग बेटी के साथ की मारपीट, शराब के लिए पति मांगता हैँ पैसे / Shivpuri News
- बिजली लाइन पर काम करते समय युवक को लगा करंट, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप; एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- यूपीएससी में चयनित भूपेंद्र धाकड़ का शिक्षकों ने किया सम्मान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment