Press "Enter" to skip to content

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दौरा आज: शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली से आएंगे / Shivpuri News

शिवपुरी: केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को विवाह समारोह में शामिल होने के लिए शिवपुरी आएंगे। विवाह में शामिल होकर वे दोबारा दिल्ली लौट जाएंगे।


जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को कोलारस कस्बे के गोपाल जी गार्डन में आयोजित शादी समारोह में शामिल होंगे। यह शादी समारोह कोलारस विधानसभा के खरेह गांव के रहने वाले सिंधिया समर्थक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र रघुवंशी के बेटे अंकित रघुवंशी की है। इस शादी में शामिल होने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रात 8:15 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद सिंधिया मुंगावली में आयोजित पीएचई राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव के बेटी की शादी समारोह में शामिल होंगे। तदोपरांत बीना रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर वह दिल्ली के लिए रेल से रवाना होंगे।

कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दोपहर 2:25 पर दिल्ली एयरपोर्ट से भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। जहां से वह कार के जरिए कोलारस के लिए प्रस्थान करेंगे। कोलारस में शादी समारोह में सम्मिलित होने के बाद केंद्रीय उड्डयन मंत्री देहरदा चौराहा, खतौरा, ईसागढ़, ढाकोनी होते हुए मुंगावली पहुंचेंगे। जहां वह शादी समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद केंद्रीय उड्डयन मंत्री बीना रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। जहां रात 12:45 बजे हजरत निजामुद्दीन ट्रेन के जरिए दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!