Press "Enter" to skip to content

इंजीनियर पति और ससुरालियों पर मामला दर्ज, शादी के 2 माह बाद से कर रहे थे परेशान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके इंजीनियर पति सहित ससुरालियों के खिलाफ दहेज एक्ट के धाराओं में मामला दर्ज किया है।


करैरा कस्बे की राम मंदिर के पास रहने वाली 24 साल की रानी लोधी ने बताया कि मेरी शादी 30 अप्रैल 2021 को गाजियाबाद के रहने वाले सुनील लोधी के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। मेरा पति इंजीनियर था इसलिए मेरे माइक को बालों ने अपनी हैसियत के हिसाब से 8 लाख रुपए का दहेज भी दिया था।

मैं शादी के एक माह तक ही खुशी-खुशी अपनी ससुराल रही थी। जब में पहली अपने मायके से ससुराल वापस गई थी। उसी दिन मेरा पति और मेरी सास, देवर दहेज की मांग करने लगे थी। मेरे पति का कहना था कि तुम्हारे पिता ने दहेज कम दिया है इसके लिए मेरा पति चैन, अंगूठी, मोटर साइकिल और 2 लाख रुपए की मांग करने लगा था। जब मैने उनकी मांग पूरी न कर पाने की बात कही तो शादी के दो माह बाद मुझे मेरे पति ने दहेज लाने की कहकर घर से निकाल दिया। तभी से मैं अपने मायके में रह रही हूं। शादी के 2 साल गुजर जाने बाद कभी भी मेरा पति मुझे लेने नहीं आया, और न ही मेरे परिवार से संपर्क किया।

विवाहिता की शिकायत पर करैरा थाना पुलिस ने पति सुनील लोधी, सास सुशीला लोधी, ससुर बद्री प्रसाद लोधी और देवर मनीष लोधी के खिलाफ दहेज एक्ट की धाराओं में मामला पंजी बद्ध कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!