शिवपुरी। सिटी कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की सुबह बीनागंज से खरीदकर शिवपुरी स्मैक बेचने ला रहे युवकों को पकड़ा है। युवकों के पास पुलिस ने 30ग्राम स्मैक बरामद की है। जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए है। पुलिस ने युवकों को न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायाधीश ने दोनों युवकों को जेल भेज दिया। सिटी कोतवाली टीआई सुनील खेमरिया को सूचना मिली की एक अपाचे बाइक से दो युवक बीनागंज गुना से स्मैक लेकर शिवपुरी आ रहे है। जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस के एसआई दीपक पलिया व एसआई सुमित शर्मा ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बुधवार-गुरुवार की रात गुना वायपास पर चैकिंग लगाई। चैकिंग के दौरान गुरुवार की सुबह 4 बजे अपाचे बाइक सवार युवक दूर से पुलिस को भागने लगे। जिसके बाद घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों युवकों को फतेहपुर चौराहा पर पकड़ा लिया। पकड़े गए युवकों की तलाशी ली गई तो फरहान उर्फ अल्ला (32)पुत्र निसार खान निवासी कमलागंज चिलौद के जेब से 30 ग्राम स्मैक बरामद हुई वही उसके साथ बैठे युवक ने अपना नाम आशिम(33)पुत्र इकबाल पठान निवासी इंद्र कॉलोनी बताया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज लिया।

3 लाख की स्मैक खपाने आए दो युवकों को पकड़ा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- बदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri Newsबदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri News

- हथियार की नोक पर अपहरण, 2 घंटे में पुलिस ने युवक को छुड़ाया, 5 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- 3 लाख की चोरी के बाद भी FIR नहीं, आरोपी ने पंचायत में कबूला जुर्म / Shivpuri News
- हाईकोर्ट आदेश के बाद भी नहीं मिली नौकरी, 25 साल से दर-दर भटक रहा कर्मचारी / Shivpuri News
- पिता-सौतेली मां पर मारपीट व शादी रोकने का आरोप, युवती ने जनसुनवाई में लगाई गुहार / Shivpuri News




Be First to Comment