शिवपुरी: भिंड की गोरमी पुलिस दो बंदूक चोरी के मामले में पूछताछ के लिए 2 बदमाशों को लेकर थाने आई। बदमाशों के थाने पहुंचते ही बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी ने पुलिस पर दबाव बनाना शुरू किया। बीजेपी नेता के दबाव की वजह से शातिर बदमाशों से पुलिस पूछताछ नहीं कर सकी। पुलिस ने एक बदमाश से पूछताछ किए बगैर जाने दिया। जबकि दूसरे बदमाश को शिवपुरी पुलिस के हवाले कर ददिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अक्टूबर 2022 में सुकांड के किशनपुरा गांव में राजेंद्र सिंह गुर्जर और रामहेत सिंह गुर्जर के घर चोरी की वारदात हुई थी। दोनों ही फरियादी के घर से बंदूके चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस लंबे समय से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस को बालराज गुर्जर निवासी आरोरा थाना बेहट और दूसरा बदमाश कृपाल सिंह गुर्जर निवासी आलोरी थाना गोहद से पूछताछ को लेकर थाने आई। दोनों ही संदेहियों पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं कृपाल सिंह गुर्जर पर शिवपुरी जिले में अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं जिनमें वह फरार चल रहा था। पुलिस ने जब दोनों को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई तो बीजेपी पूर्व जिला पदाधिकारी ने पुलिस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष की वजह से पुलिस दोनों संदेहियों से पूछताछ नहीं कर सकी। वही बालराज गुर्जर को पुलिस ने बिना पूछताछ के जाने दिया। इसके अलावा दूसरा शातिर बदमाश कृपाल सिंह गुर्जर शिवपुरी में मामला दर्ज थे। शिवपुरी पुलिस को लंबे समय से कृपाल सिंह की तलाश चली आ रही थी। गोरमी पुलिस ने शिवपुरी पुलिस के हवाले बदमाश को कर दिया।
बंदूक चोरी मामले की विवेचना कर रहे SI सुधाकर सिंह तोमर का कहना है संदेह के आधार पर पुलिस दो लोगों को लेकर थाने आई थी। दोनों पर ही अलग-अलग थाना क्षेत्र में अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। दोनों से ही बंदूक चोरी के मामले में पूछताछ की जानी थी। एक पर शिवपुरी में अपराधिक प्रकरण दर्ज थे और वह फरार चल रहा था उसे शिवपुरी पुलिस के हवाले कर दिया है। दूसरे युवक को चेतावनी देते हुए जाने दिया है।
वहीं गोरमी थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर के मुताबिक बालराज गुर्जर पर गोहद थाना, गोहद चौराहा थाना और दतिया जिले के थरेट थाने में चोरी के प्रकरण में आरोपी है। वहीं कृपाल सिंह पर शिवपुरी जिले में 4 चोरी के प्रकरण दर्ज है जिसमें एक में फरार चल रहा था। पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपियों को बंदूक चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लेकर आई थी।

दो संदिग्ध से बंदूक चोरी में कर रही थी पूछताछ, पुलिस ने एक को छोड़ा, दूसरे को शिवपुरी भेजा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सोशल मीडिया से दूरी और लगातार मेहनत से मिली सफलता, शिवपुरी के कृष्णा गोयल को यूपीएससी में AIR-300 / Shivpuri News
- डिटर्जेंट से दूध, रिफाइंड से घी-पनीर: बैराड़ में नकली डेयरी फैक्ट्री का भंडाफोड़ / Shivpuri News
- पति ने लगाए थे पत्नी पर प्रेमी से बात करने के आरोप, पत्नी बोलीं नाबालिग बेटी के साथ की मारपीट, शराब के लिए पति मांगता हैँ पैसे / Shivpuri News
- बिजली लाइन पर काम करते समय युवक को लगा करंट, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप; एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- यूपीएससी में चयनित भूपेंद्र धाकड़ का शिक्षकों ने किया सम्मान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment