शिवपुरी: शहर के कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर कृष्णा नगर में चांद वाली माता मंदिर के पास सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे रोकने के लिए रहवासियों ने एक जुट होकर कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई रहवासियों का कहना है कि उक्त मंदिर के पास सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है। जब क्षेत्रीय लोगों के द्वारा अतिक्रमण करने वालों का विरोध किया जाता है तो उनके द्वारा मारपीट कर दी गई। साथ ही क्रॉस मामला दर्ज कराकर ऐसे लोगों का नाम भी लिखा दिया गया जो झगड़े के दिन मौके पर नहीं थे।
दीपक शर्मा ने बताया कि चांद वाली माता मंदिर के पास पड़ी शासकीय भूमि पर दीघोद के रहने वाले अवस्थी परिवार द्वारा पहले कब्जा कर लिया और सरकारी जमीन पर कच्चा निर्माण कर लिया। अब उस जमीन पर प्लॉट काटने की योजना बनाई जा रही है। 17 जून को इसकी शिकायत नगर पालिका सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय में दर्ज कराई थी।
इसी शिकायत से भड़के के के अवस्थी व उनके लड़कों दुष्यंत अवस्थी, अवधेश अवस्थी, गिर्राज अवस्थी, बृजेश अवस्थी, देवेंद्र रावत और लवकुश के द्वारा प्रदीप बाजपेई, दीपक बाजपेई, ममता बाजपेई के घर में घुसकर 17 जून की रात मारपीट कर दी गई।
इसकी शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई गई थी परंतु सामने वाले पक्ष ने भी मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज करा दिया। इसमें मेरा और रमेश शर्मा सहित ऐसे नाम भी लिखे गए जो मौका वारदात थे ही नहीं। इसके बाद अब अतिक्रमण कर रहा पक्ष लगातार धमका रहा हैं।
मंगलवार को हम सभी शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में पहुंचे। आवेदन देकर सरकारी जमीन पर हो रहे कब्जे को रोकने एवं पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही उक्त सरकारी जमीन पर पार्क बनाने की भी मांग की गई।

कृष्णा नगर में चांद बाली माता मंदिर के पास सरकारी जमीन पर हो रहा अतिक्रमण, विरोध करने पर मारपीट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सोशल मीडिया से दूरी और लगातार मेहनत से मिली सफलता, शिवपुरी के कृष्णा गोयल को यूपीएससी में AIR-300 / Shivpuri News
- डिटर्जेंट से दूध, रिफाइंड से घी-पनीर: बैराड़ में नकली डेयरी फैक्ट्री का भंडाफोड़ / Shivpuri News
- पति ने लगाए थे पत्नी पर प्रेमी से बात करने के आरोप, पत्नी बोलीं नाबालिग बेटी के साथ की मारपीट, शराब के लिए पति मांगता हैँ पैसे / Shivpuri News
- बिजली लाइन पर काम करते समय युवक को लगा करंट, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप; एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- यूपीएससी में चयनित भूपेंद्र धाकड़ का शिक्षकों ने किया सम्मान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment