Press "Enter" to skip to content

चलते ट्रक में पीछे से भड़की आग, ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर बचाई जान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के उटवाहा गांव के पास रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एनएच 27 फोरलेन हाईवे पर झालाबाड से बिहार जा रहे एक ट्रक में अचानक से आग भड़क गई। ड्राइवर ने जब पीछे झांक कर देखा तो ट्रक में आग की लपटें उठ रही थीं। ड्राइवर ने तत्काल ट्रक को रोककर खुद की और अपने हेल्पर की जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थनरा चौकी पुलिस ने फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ट्रक का पिछला हिस्सा पूरी तरीके से जलकर खाक हो चुका था।


ट्रक ड्राइवर भरत धाकड़ पुत्र कल्याण धाकड़ (24) निवासी सुजवाहा, शिवपुरी ने बताया कि मैं ट्रक क्रमांक RJ27GC7977 में झालावाड़ की रामगंज मंडी से कोटा स्टोन भरकर एक रोज पूर्व विहार के जैनावर के लिए निकला था। इस दौरान मेरे साथ ट्रक का क्लीनर बबलू पाल निवासी जिला बारां भी थी। रविवार रात करीब 12 बजे ट्रक उटवाहा गांव के पास से होकर गुजर रहा था।

इसी दौरान मुझे ट्रक के पिछले हिस्से में आग की लपटें उठती दिखाई दीं। इसके बाद मैने तत्काल ट्रक को हाईवे किनारे खड़ा कर दिया और इसकी सूचना तत्काल डायल 100 को दी। सूचना के बाद ही तत्काल मौके पर डायल 100 और थनरा चौकी पुलिस पहुंच गई। इसके बाद मौके पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।

ड्राइवर ने बताया कि समय पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से ट्रक के केबिन में आग लगने से बच गई। ट्रक की बॉडी जलकर ख़ाक हो गई। पार्किंग की लाइट की वायरिंग में स्पार्किंग की वजह से यह घटना हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!